MP E Uparjan 2024 Kisan Panjiyan / किसान पंजीयन 2024 में कैसे करें

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार हमेशा से किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान हितेषी योजनाये बनाती रहती है. ऐसी ही एक योजना है ई उपार्जन. इस योजना में शासन समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलों की खरीद करती है, मध्य प्रदेश सरकार MP E– Uparjan Portal के माध्यम से मध्यप्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर उनकी फसल खरीदकर उन्हें नुकसान से बचाती है

MP E Uparjan 2024 – मध्य प्रदेश सरकार में प्रदेश के किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए सबसे पहले MP E Uparjan Portal पर पंजीकृत किया जाता है। फिर गिरधावरी पोर्टल के डाटा से समस्त पंजीकृत किसानों (All Registered farmers) की फसल एवं भूमि का सत्यापन किया जाता है।

कृषक क्रय केन्द्रों द्वारा ई-उपार्जन साफ्टवेयर के माध्यम से किसानों से खाद्यान्न क्रय किया जाता है। उपज प्राप्त होने के बाद किसानों को उनके द्वारा बेचे गए अनाज की रसीद (बिल) दी जाती है और किसानों द्वारा बेचे गए अनाज की राशि सात कार्य दिवसों के भीतर उनके पंजीकृत बैंक खाते में (Registered Bank Account) जमा कर दी जाती है। ई उपार्जन एमपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसानों से खरीदे गए अनाज को उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केंद्र (godown) तक पहुंचाया जाता है। परिवहन (Transport) के लिए प्रयुक्त बारदाना भी उपार्जन केन्द्र द्वारा प्राप्त कर अन्य उपार्जन केन्द्रों को जारी किया जाता है। अनाज खरीदी की पूरी प्रक्रिया ई उपार्जन एमपी सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाती है।

यह भी पढ़ें :-

Highlights of MP E Uparjan 2024-25

योजना का नामMP E Uparjan 2024-25 किसान पंजीयन
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश शिवराज सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के समस्त किसान
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर फसलों को बेचने के लिए ई उपार्जन पंजीयन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
वर्ष2024-25
ई उपार्जन किसान पंजीयन कब होगा ?05 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024
ई उपार्जन किसान पंजीयन की आखरी तारीख क्या हैं?01.03.2024 तक

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किसान पंजीयन ऑनलाइन (online Kisan Panjiyan) किये जायेंगे लेकिन इस वर्ष ई उपार्जन किसान पंजीयन में कुछ बदलाव किये गए हैं –

01. पंजीयन व्यवस्था में बदलाव किसान पंजीयन शुल्क व्यवस्था (Registration Fees)

क्र.पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्थापंजीयन की सशुल्क व्यवस्था
(
शुल्क राशि रूपये 50.00)
1स्वयं के मोबाईल से एमपी किसान एप पर अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकरएम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर (MPonline Kiosk)
2ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर |कॉमन सर्विस सेन्टर (CSC)  कियोस्क पर
3जनपद पंचायत कार्यात्रयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर |लोक सेवा केन्द्र पर (Lokseva Kendra)
4तहसील कार्यात्रयों में स्थापित सुविधा केन्द्र परनिजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर
5पूर्व वर्षो की भांति सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन पर केन्द्र परनिजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर
रबी 2024-25 पंजीयन

02. आधार सत्यापन

ई उपार्जन पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए के लिए आधार सत्यापन (aadhar Verification) अनिवार्य कर दिया हैं। आधार सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा।

किसान पंजीयन केंद्र संचालक UIDAI द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के बायोमेट्रिक डिवाइस स्थानीय बाजार से खरीद सकते हैं।

03. ई उपार्जन पंजीयन एवं फसल बेचने हेतु उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्‍लॉट चयन करने की किसान पंजीयन 2023 24 की अवधि

अवधिरिमार्क
क्र.कार्यदिनांक सेदिनांक तक
1किसान पंजीयन की प्रारंभ तिथि व किसान पंजीयन की आखरी तारीखदिनांक 06.02.2024 सेदिनांक 01.03.2024 तकउपार्जन केन्द्रों पर किसान पंजीयन प्रातः 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक
ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर
2फसल बेचने हेतु उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाईम स्लॉट का चयन दिनांक 07.03.2024 सेदिनांक 20.03.2024 तकउपार्जन केन्द्रों पर प्रात: 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तकग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर
3उपार्जज संभावित अवधि दिनांक 25.03.2024 सेदिनांक 15.05.2024 तक

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश किसान पंजीयन 2024-25 सम्पूर्ण जानकारी

04. कृषि पंजीयन केंद्र संचालन हेतु संस्थाएं –

एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे, ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय, स्वसहायता समूह को किसान पंजीयन की कार्यवाही करने के पूर्व जिला कलेक्टर / सक्षम प्राधिकारी से उचित अधिकार प्राप्त करना होगा।

05. ई उपार्जन प्रक्रिया में संशोधन

इस वर्ष 2024 में किसान को SMS प्राप्त होने पर फसल बेचने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया हैं| अब किसान अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र या MP E Uparjan 2024 केंद्र पर एक सप्ताह पहले तिथि और समय स्लॉट का स्वयं चयन कर सकते हैं| यानि किसान अब स्वयं चयन करेगा कि उसे उसकी उपज किस दिन उपार्जन केंद्र पर ले जाना हैं| उपार्जन केंद्र, तिथि एवं स्लॉट का चयन किसान को नियत तिथि के पूर्व करना अनिवार्य होगा उपार्जन प्रारंभ होने की तिथि से उपार्जन समाप्त होने के एक सप्ताह पूर्व तक स्लॉट बुक किया जा सकता है.

06. भुगतान व्यवस्था में संशोधन

किसान भाइयों को पहले की भांति अब बैंक खाता की जानकारी नहीं देनी होगी| क्युकी इस बार JIT Payment Portal के माध्यम से किसानो को भुगतान नहीं किया जायेगा| किसान को उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय की गई उपज की राशी उनके आधार से लिंक खाते में भुगतान की जाएगी| इस नई व्यवस्था से अब किसान को ज्यादा समय राशी अपने खाते में आने का इंतजार नहीं करना होगा|

MP Euparjan 2024 25 में भुगतान समय पर हो इसलिए इस बार किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में ही ई उपार्जन की राशी का भुगतान किया जायेगा इसलिए आवश्यक हैं कि किसान सबसे पहले अपने बैंक खाते में आधार लिंक करा ले|

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल पात्रता (Eligibility for Kisan Panjiyan)

  • मध्य प्रदेश के सभी किसान अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
  • यदि आपके पास समग्र आईडी नहीं है, तो आप इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार या पूरी आईडी होना अनिवार्य है।
  • मध्यप्रदेश ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल 2024-25 पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक की समग्र आईडी
  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • ऋण पुस्तिका
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Kisan Panjiyan MP हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents needed for Kisan Panjiyan)

  • भू- अधिकार एवं ऋण पुस्तिका तथा खसरा की अद्यतन नकल/ वनाधिकार पट्टे की छायाप्रति ।
  • सिकमी / पट्टे की भूमि होने पर उसका निर्धारित प्रारूप में अनुबंध पत्र एवं मूल भू- स्वामी की ऋण पुस्तिका की छायाप्रति।
  • आधार कार्ड (ई.आई.डी.नम्बर) ।
  • दो बैंक खाते की पास बुक का प्रथम पृष्ठ जिस पर बैंक खाता नम्बर एवं नाम उल्लेखित है।
    • (बैंक खाता राष्ट्रीयकृत/अधिसूचित बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा का होना अनिवार्य हैं )

ई उपार्जन किसान पंजीयन कब चालू होगा? या ई उपार्जन किसान पंजीयन की आखिरी तारीख 2023-24

मध्यप्रदेश में किसान रबी विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जन हेतु अपना किसान पंजीयन नजदीकी पंजीयन केंद्र पर 05 फरवरी 2024 से 01.03.2024 तक करवा सकते हैं। पंजीयन सुबह 07 से रात्रि 09 बजे तक जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर शासकीय कार्य दिवसों में किया जायेगा।

पंजीयन केंद्र कियोस्क के लिए पंजीकरण कैसे करे?

यदि आप आप एक MP ONLINE KIOSK/कॉमन सर्विस सेण्टर/लोकसेवा केंद्र या सायबर कैफ़े संचालक है तो आप MP EUPARJAN PORTAL पर अपना पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री हेतु किसान का किसान पंजीयन कर सकते हैं इसके लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे|

  • सबसेपहले mpeuparjan.nic.in 2024-25 की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/MPeUparjan/Home.aspx पर क्लिक करे|
  • आपके सामने मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल का होम पेज खुलेगा |
  • फिर अन्य उपयोगकर्ता में पंजियन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2024-25) पर क्लिक करे|

MP E Uparjan 2024-25

  • किओस्क पंजीयन निर्धारण की लिंक पर क्लिक करे |

ई-उपार्जन रबी 2024-25 मे केंद्र पंजीयन हेतु जानकारी

  • संचालक और ऑपरेटर की जानकारी भरकर आधार OTP द्वारा सत्यापन करे|
  • संचालक/ऑपरेटर और Kiosk प्रमाण पत्र/CSC प्रमाण पत्र/LSK प्रमाण पत्र का PDF अपलोड करे |

Kiosk Panjiyan 2024-25 LINK http://164.100.196.118/kiosk24/frm_mng_Reg_Kiosk.aspx

केंद्र का पंजीयन होने के पश्चात केंद्र का सत्यापन जिला खाद्य आपर्ति अधिकारी द्वारा किया जायगा |

  • जब केंद्र का सत्यापन हो जायगा तो केंद्र के मेनेजर के मोबाइल नंबर पर केंद्र का login ID और password भेज दिया जायगा |
  • प्राप्त आई डी और पासवर्ड से ओपेरटर LOGIN करे और किसान का पंजीयन करे
  • समस्या के समाधान हेतु euparjanmp@gmail.com पर mail करे

कियोस्क के माध्यम से किसान पंजीयन कैसे करें ? Kiosk kisan panjiyan kaise kare?

आपने किसान पंजीयन के लिए कियोस्क पंजीयन किया गया है और यदि यह स्वीकृत हो जाता है तो आपके मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्राप्त होगा। और अब आप किसानों का पंजीयन कर सकेंगे, लेकिन अगर आप किसान पंजीयन कर रहे हैं तो farmer registration process के बारे में जान लें, जिससे आप आसानी से आने वाली समस्याओं को समझ सकेंगे। Kiosk संचालक निम्न स्टेप फॉलो करके किसान पंजीयन कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले MP EUparjan की ऑफिसियल वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर जाये |
  • अब अपने सामने होम पेज पर पंजियन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2024-25) पर क्लिक करे|
  • फिर किओस्क पंजीयन केंद्र लॉगिन पर क्लिक करे|
  • अब अपना केंद्र चयन कर Login पासवर्ड से Login करे |
  • अब आपके सामने Farmer Registration पेज दिखाई देगा|
  • Farmer Registration पेज में किसान का आधार कार्ड नंबर प्रविष्ट करे |
  • किसान का नाम, किसान के पिता/पति नाम, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, समग्र सदस्य आईडी, लिंग और वर्ग सेलेक्ट करे|
  • Send OTP पर क्लिक करे |
  • किसान के आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा|
  • OTP प्रविष्ट करके Save पर क्लिक करे |

Farmer registration through Kiosk

  • किसान की जानकारी सुरक्षित होने के बाद किसान पंजीयन में किसान की स्वयं की भूमि जोड़ने के लिए फसल भण्डारण स्थल लिखे और जहाँ किसान की भूमि है वह जिला, तहसील, राजस्व ग्राम का चयन करे |
  • अब किसान पंजीयन में किसान की भूमि के खसरे जोड़े|
  • सभी चयनित खसरे सिंचित\असिंचित अनुमानित आवक मात्रा लिखे|
  • अब भूमि की जानकारी जोड़े पर क्लिक करे |

किसान पंजीयन में भूमि जोड़े

  • अब ओपेरटर और किसान सत्यापन स्वीकार करे और Save पर क्लिक करे |

किसान पंजीयन में भूमि जोड़े

  • किसान पंजीयन सुरक्षित करने पर स्क्रीन पर किसान कोड दिखाई देंगे|
  • Print पर क्लिक करे और प्रिंट निकाल कर किसान को दे|

MP किसान पंजीयन प्रिंट निकालें

मोबाइल से ऑनलाइन किसान पंजीयन कैसे करें? (How to do online farmer registration from mobile?)

यदि किसान स्वयं अपने मोबाइल से किसान पंजीयन करना चाहता हैं तो MP Kisan App के माध्यम से MP E Uparjan Panjiyan कर सकता हैं तो मोबाइल से किसान पंजीयन कैसे करे ? के बारे में जानते हैं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें|
  • और MP Kisan App Search करे और इसे Install करे|
  • मोबाइल में MP Kisan App खोले|
  • अब ई उपार्जन पंजीयन पर क्लिक करे|
  • ई उपार्जन पंजीयन हेतु खाता सूची पर क्लिक करे |
  • ई-उपार्जन मोबाइल एप में जहां की भूमि हैं वह जिला, तहसील, राजस्व गाँव, और खसरा का चयन कर जमा पर क्लिक करे |
  • अब आपके भूमि खाते के सरे खसरे दिखाई देंगे|
  • खसरों का चयन करे और जमा करे पर क्लिक करे|
  • जानकारी हेतु सहमती प्रदान करे|
  • आधार सत्यापन हेतु आधार नंबर प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा |
  • OTP प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • किसान अपनी समग्र आईडी चेक करे और जमा करे |
  • जाति का चयन करे और भण्डारण केंद्र सेलेक्ट करे |
  • फसल विक्रय हेतु 3 दिनंकें चुने |
  • अब जमा करे |
  • जमा करते ही आपकी स्क्रीन पर सफलतापूर्वक पंजीयन के साथ किसान कोड दिखाई देगा|
  • और आपके मोबाइल पर किसान पंजीयन कोड के साथ SMS प्राप्त होगा|

रबी फसल एमएसपी 2023 / Minimum Support Price List for Rabi Crops

क्रमांकफसल का नाम (Rabi Crop List)रबी फसल एमएसपी 2024-25 (MSP)
1.2024-25 गेहूं का समर्थन मूल्य क्या हैं ?₹2275
2.2024-25 सरसों का समर्थन मूल्य क्या हैं ?₹5450
3.2024-25 मसूर का समर्थन मूल्य क्या हैं ?₹6000
4.2023-24 चना समर्थन मूल्य क्या हैं ?₹5335

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसान पंजीयन कैसे कराये?

यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आप रबी में गेहूँ, चना, सरसों, मसूर की उपज उपार्जन केंद्र पर समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं तो किसान को समर्थन मूल्य किसान पंजीयन कराना होगा| यह किसान पंजीयन मध्य प्रदेश शासन की वेबसाइट MP E Uparjan 2023- 24 किया जायेगा| यदि आप निशुल्क किसान पंजीयन (Free Kisan Registration) कराना चाहते हैं तो नीचे दिए गए  स्टेप्स को फॉलो करे|

सहकारी समिति में किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज –MP E Uparjan 2024 गेहूं / चना किसान पंजीयन कैसे करे?

  • किसान का स्वयं की भूमि का किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज –
    • समर्थन मूल्य किसान पंजीयन फॉर्म 2023-24
    • किसान का आधार कार्ड (फोटोकॉपी)
    • किसान का समग्र सदस्य आईडी (फोटोकॉपी)
    • भू ऋण पुस्तिका या B1 खसरा नकल (फोटोकॉपी)
    • आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर
    • फसल विक्रय हेतु नामित व्यक्ति का आधार कार्ड व आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर व भू स्वामी से सम्बन्ध का उल्लेख करना होगा|
  • सिकमी व बटाई की भूमि का किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज –
    • समर्थन मूल्य किसान पंजीयन फॉर्म 2023- 24
    • सिकमी व बटाईदार किसान का आधार कार्ड (फोटोकॉपी)
    • सिकमी व बटाईदार किसान का समग्र सदस्य आईडी (फोटोकॉपी)
    • मूल भूस्वामी की भू ऋण पुस्तिका या B1 खसरा नकल (फोटोकॉपी)
    • सिकमी व बटाईदार किसान आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर
    • सिकमी व बटाईदार किसान का आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर
    • मूल भूस्वामी का आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर
    • सिकमी व बटाईदार व भूस्वामी का करारनामा/ अनुबंध व अनुबंध दिनांक

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के किसान पंजीयन केंद्र पर क्या क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?

  • पंजीयन केंद्र आप किसान पंजीयन की प्रिंट निकाल सकते हैं|
  • नया किसान पंजीयन करा सकते हैं|
  • पहले से किये गए किसान पंजीयन में खसरा जोड़ सकते हैं|
  • किसान के आधार से लिंक खसरे की जानकारी PM किसान से जोड़ सकते हैं|
  • किसान पंजीयन में गलती होने पर निरस्त किया जा सक्ता हैं|
  • गिराधावरी एप से खसरा जोड़कर किसान पंजीयन में खसरा जोड़ सकते हैं|

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि किसान की सभी समस्याओं का हल प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के किसान पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध हैं लेकिन इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए किसान को सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे|

रबी उपार्जन वर्ष 2023-24 हेतु किसान पंजीयन आवेदन डाउनलोड करे :-

मध्य प्रदेश किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म PDF 2024-25

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन की नवीन व्यवस्था

किसानों को फसल बेचने हेतु SMS की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं अब किसान स्वयं स्लॉट बुकिंग कर अपनी पंसद के उपार्जन केन्द्र का चयन और विक्रय हेतु दिनांक तथा समय का चयन कर सकेंगे। स्लॉट बुकिंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

  • दिनांक 23 मार्च 2023 से www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था चालू है।
  • इस लिंक की जानकारी SMS के माध्यम से मोबाईल पर निरंतर प्रेषित की जा रही है।
  • पंजीकृत/सत्यापित कृषक स्वयं के मोबाडल/एमपी ऑनलाईन/सीएससी/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केन्द्र/इन्टरनेट कैफे/उपार्जन केन्द्र से स्‍लॉट बुकिंग कर सकेंगे।
  • स्लॉट बुकिंग हेतु कृषक के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाड़ल पर OTP भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
  • कृषक अपनी उपज विक्रय करने हेतु दो पारी में से कोर्ड एक पारी (प्रातः 9.00 से दोपहर 1.00 बजे अथवा दोपहर 2.00 से 6.00 बजे) का स्लॉट चुन सकते हैं।
  • उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।
  • कृषक द्वारा फसल विक्रय हेतु बुक सलॉट की वैधता अवधि 3 कार्य दिवस होगी।
  • किसान द्वारा सलॉट बुकिंग करने के उपरांत उपार्जन केन्द्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा एवं विक्रय की दिनांक की जानकारी का प्रिन्ट निकाला जा सकेगा जिसकी SMS से भी सूचना दी जाएगी।
  • किसान द्वारा विक्रय की जाने वाली संपूर्ण उपज की स्लॉट बुकिंग एक समय में ही करनी होगी। आंशिक सलॉट बुकिंग/आंशिक विक्रय नहीं किया जा सकेगा।

मोबाइल नंबर से पंजीयन कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें :-

  1. सबसे पहले एमपी ई उपार्जन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर किसान की जानकारी मेनू पर क्लिक करें|
  3. किसान पंजीयन की जानकारी पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने रबी 2024-25 किसान की जानकारी का पेज खुलेगा|
  4. अब जिला चुनें और किसान का मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर कैप्चा कोड प्रविष्ट करें| 
  5. किसान सर्च करें पर क्लिक करें अब आपके सामने किसान की जानकारी दिखाई देगी|
  6. आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं|

Frequently Asked Questions :-

अपना किसान पंजीयन कैसे देखें?

एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण
संदेश बॉक्स में टाइप के लिए प्रारूप है – “किसान GOV REG < नाम > , <राज्य का नाम>, <जिला का नाम>, <ब्लॉक का नाम >” (राज्य, जिला और ब्लॉक के नाम के केवल पहले 3 वर्णों की आवश्यकता होती है)
संदेश लिखने के बाद 51969 या 7738299899 पर भेज दें

MP Uparjan 2023 से किसान पंजीयन का आधार OTP प्राप्त नहीं हो रहा| क्या करे?

  • आधार डेटाबेस वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण OTP प्राप्त नहीं होगा, ऐसी स्तिथि में वर्तमान चालू मोबाइल नंबर आधार केंद्र / पोस्ट ऑफिस पर जाकर अपडेट कराकर किसान पंजीयन करा सकते हैं|
  • यदि आधार कार्ड में सही मोबाइल नंबर दर्ज होने पर OTP प्राप्त नहीं होता हैं तो ऐसी स्तिथि में OTP प्राप्त करने के लिए पुनः प्रयास करना होगा | अथवा मोबाइल नेटवर्क बाधित होने पर मोबाइल नेटवर्क के क्षेत्र में जाकर प्रयास करना होगा|
    OTP प्राप्त ना होने की स्तिथि में बायोमेट्रिक डिवाइस से किसान पंजीयन किया जा सकेगा|

गिरदावरी में दर्ज फसल / रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा एवं मौके पर बोई गई फसल रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा में अंतर हैं तो क्या करे?

  • MP Kisan App में दावा आपत्ति के विकल्प का चयन कर सही फसल रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा की स्तिथि दर्ज करना होगी| उक्त सम्बन्ध में पटवारी/ तहसीलदार से संपर्क कर सुधार कराकर किसान पंजीयन कराना होगा|

मूल भूस्वामी की मृत्यु हो जाने पर किसान का फसल पंजीयन कैसे होगा?

  • खातेदार की मृत्यु होने पर वैध वारिस / उत्तराधिकारी के नाम पर भूमि का नामांतरण होने पर ही वारिस के नाम से फसल पंजीयन हो सकेगा|

शामिलाती भू-स्वामी होने पर पंजीयन किस प्रकार किया जायेगा ?

  • शामिलाती भू-स्वामी होने पर सभी हिस्सेदार अपने-अपने हिस्से में आने वाली भूमि पर बोई गई फसल का पंजीयन कराया जा सकेगा |

किसान की भूमि एक से अधिक जिला/ग्राम में होने पर किसान पंजीयन कैसे किया जा सकेगा ?

  • यदि किसान की भूमि एक ही जिले के अन्य ग्रामों में हैं तो पंजीयन में दुसरे ग्राम की फसल के रकबे जोड़े जा सकेंगे|
    यदि की किसान की भूमि अन्य जिला में हैं तो किसान को अपनी समग्र सदस्य आईडी एवं आधार का उपयोग करते हुए दुसरे जिले में भी किसान पंजीयन करा सकते हैं|

किसान पंजीयन में बैंक खाता की जानकारी नहीं ली जा रही हैं तो किसान को भुगतान किस प्रकार किया जायेगा ?

  • किसान पंजीयन में किसान का आधार कार्ड नंबर लिया जा रहा हैं उस आधार में लिंक बैंक खाते में किसान को अपनी उपज विक्रय का भुगतान किया जाता हैं| इसके लिए किसान को बैंक खाते में आधार लिंक कराना होगा|

MP Online Kiosk / Common Service Center द्वारा किस प्रकार पंजीयन किया जायेगा?

  • MP Online Kiosk / Common Service Center द्वारा MP Kisan App को Google Play Store से डाउनलोड कर Kisan Panjiyan किया जायेगा|

सिकमी / बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान के किसान पंजीयन कहाँ किये जायेंगे?

  • सिकमी / बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के किसान पंजीयन सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन पर केन्द्र पर ही किये जा सकेंगे|

किसान द्वारा दर्ज कराये गए नाम व भू अभिलेख डाटा में दर्ज नाम में अंतर होने पर क्या करना होगा ?

  • किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम आधार से भिन्न हैं तो किसान को आधार केंद्र या पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार में नाम संशोधित कराना होगा |
    किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम भू अभिलेख से भिन्न हैं तो किसान को राजस्व अधिकारी से संपर्क कर भू अभिलेख में नाम संशोधित कराना होगा |
    नाम का मिलान नहीं होने पर किसान पंजीयन नहीं हो पायेगा |

MP किसान पंजीयन कैसे निकाले?

  • आप जानना चाहते हैं की किसान पंजीयन कैसे निकालें? तो आप किसान पंजीयन सर्च करने के लिए MP E Uparjan 2023 की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/ Home.aspx जाकर निकल सकते हैं|

खरीफ फसल का पंजीयन कैसे देखें?

  • पूर्व बर्ष की भांति सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर,तहसील कार्यालय मे सुविधा केंद्र पर जाकर, जनपद कार्यालय मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर, ग्राम पंचायत मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर, स्वयं के मोबइल या कंप्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर

MP किसान आईडी क्या है?

  • केंद्र सरकार (Government of India) किसानों (Farmers) के लिए यूनिक फार्मर आईडी (Unique farmer ID) यानी पहचान पत्र बनाने की तैयारी कर रही है. … इस डेटाबेस के आधार पर किसानों का विशिष्‍ट किसान पहचान पत्र बनेगा. क्या है सरकार की योजना- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि अभी इस पर चर्चा ही हुई है.

MP E Uparjan के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल पर राज्य के लोग घर बैठे ही आसानी से अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते हैं।
  • राज्य के किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • राज्य किसान मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2024-25 के माध्यम से किसानों को पंजीकरण करने में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल को शुरू होने से लोगों के समय में और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान इस बार वह 3 तरीके भी बतानी होगी जिनमें अनाज लेकर हुआ खरीदी केंद्र आएगा।
  •  

>> Conclusion <<

इस पोस्ट के माध्यम से हमने बताया हैं कि MP E Uparjan 2024-25 Kisan Panjiyan कैसे करें? मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। MP E Uparjan 2024 Kisan Panjiyan से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको ई उपार्जन के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको MP E uparjan 2023-24 से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Team आपकी जरूर Help करेगी |

हालांकि इस पोस्ट के माध्यम से हमने समस्त जानकारी सही सही देने का प्रयास किया है फिर भी किसी भी अपडेट या सत्य जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट पर दी गयी जानकारी ही अंतिम होगी.

euparjan 2023- 24, किसान पंजीयन kisan panjiyan mp euparjan kisan panjiyan mp

MP e Uparjan Portal – मध्यप्रदेश mpeuparjan.nic.in पोर्टल, Rabi Procurement Monitoring System 2021-22, Online Kharif Procurement Monitoring System (2022-23), ई-उपार्जन भुगतान की स्थिति, किसान पंजीयन देखना है 2023-24, मोबाइल नंबर से पंजीयन देखें 2023 24, ई उपार्जन मध्य प्रदेश , मध्य प्रदेश ई उपार्जन खरीफ ऑनलाइन पंजीकरण 2023 @ अपना ऑनलाइन भानपुरा #apna online bhanpura # Kisan panjiyan 2023 mp

 

1 thought on “MP E Uparjan 2024 Kisan Panjiyan / किसान पंजीयन 2024 में कैसे करें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top