उर्वरक टोकन बुकिंग 2026-27 कैसे करे

e-krishi token mp kaise book kare

ई-विकास पोर्टल पर खरीफ फसल वर्ष 2026-27 हेतु उर्वरक टोकन बुकिंग की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। जिन कृषकों को खरीफ 2026-27 फसल के लिए उर्वरक की आवश्यकता है, वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक टोकन बुक कर सकते हैं।

उर्वरक टोकन बुक करने के लिए सबसे पहले आप https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/ इस लिंक को ओपन करे| और दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़े


महत्वपूर्ण निर्देश::संयुक्त खाता धारक कृषकों हेतु उर्वरक प्राप्त की प्रक्रियाः संयुक्त खाताधारी कृषकों जिनमें से एक या अधिक सदस्य किसी अन्य शहर में अथवा देश से बाहर रहते हैं, जिसके कारण उनका आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त करना संभव नही हो पाता है, ऐसे किसानों अथवा संयुक्त खाता धारकों में से एक किसान को नामांकित करने के लिए ई-विकास पोर्टल में सुविधा विकसित की गई है।

सभी कृषकों का एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से फार्मर आई.डी. बनवाने का अनुरोध हैं।

सिकमी (ठेकेदार/बटाईदार) किसान जो भूमि-स्वामी नहीं हैं वे अपने भूमि-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टैक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत प्रतिनिधि किसान बनकर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक बुक करा सकते हैं।

वन पट्टाधारी किसानों के लिए ई-विकास पोर्टल पर अनुविभागीय अधिकारी के सत्यापन उपरांत ई-विकास पोर्टल से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

मृत किसान तथा शरीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों हेतु उर्वरक व्यवस्था:- ई-विकास (वितरण एंव कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली में मृत किसानों जिनकी भूमि का नामांतरण लांबित है एवं शारीरिक रूप से अक्षम एवं वृद्ध किसानों के लिए उर्वरक प्राप्त करने के संबंध में पोर्टल पर सुविधा विकसित की गई है।

  • समस्त निर्देशों को पढने के बाद ओके पर क्लीक कर देवे |
  • उसके बाद कृषक ई टोकन जनरेशन लॉग इन पर क्लिक करे | इसके बाद कृषक का नवीन पंजीकरण करे पर क्लीक करे और कृषक का आधार नंबर दर्ज करे|
  • कृषक के आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp जाएगा वह otp दर्ज करे | otp दर्ज करने के तुरंत बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
  • इसके बाद मोबाइल नंबर सत्यापन करने के लिए अपने (किसान ) मोबाइल नंबर दर्ज करे | और otp भेजे , otp आने पर दर्ज करके मोबाइल नंबर सत्यापित करे |
  • इसके बाद यदि आपका यह मोबाइल नंबर whatsapp नंबर है तो हां करके व्हाट्स अप्प पर भी otp भेजे और otp दर्ज करे , ताकि आपको समयानुसार जानकारी व्हाट्स अप्प के माध्यम से भी प्राप्त होती रहे \
  • इसके बाद यदि आपका सहकारी समिति में खाता है तो हाँ करे अन्यथा न करे और आगे बढे |
  • एग्री स्टैक से भूमि जानकारी प्राप्त करे इस पर क्लीक करके भूमि की जानकारी प्राप्त करे | याद रहे केवल जिनकी फार्मर id बनी हुई है उनकी ही जानकारी एग्री स्टेक पोर्टल से प्राप्त होगी |
  • फार्मर id न होने पर आप खसरा नकल अनुसार भूमि को जोड़ते जाए |
  • इसके बाद उर्वरक उठाव हेतु जिले का चयन करें |
  • फिर अपने द्वारा खेत पर बोई जाने वाली फसल (खरीफ सीजन में खरीफ फसले ) का नाम चयन करे | ध्यान रखे अपनी आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त करने के लिए सही फसल का चयन करे ताकि सही मात्रा में सही खाद की जानकारी शो हो सके
  • प्राप्त किये जाने वाले खाद की जानकारी , उर्वरक का प्रकार, उर्वरक का नाम, बोरी की मात्रा दर्ज करे और ऐड करते जाए |
  • इसके बाद विकासखंड का नाम , रिटेलर का नाम , कंपनी का नाम आदि चयन करे और खाद लेने की दिनांक का भी चयन करे |
  • और अंत में चेक बॉक्स मेरे द्वारा बोई गई फसल की जानकारी के अनुसार प्रदान की जाने वाली उर्वरक की मात्रा से पूर्णतः सहमत हूँ। पर क्लीक करके जनरेट कूपन पर क्लीक करे और कूपन जनरेट करके प्रिंट प्राप्त करे |

आदरणीय किसान साथियो एवं ऑनलाइन वालो के लिए मैंने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता दी है कोई भी शंका समाधान के लिए आप कृषि विभाग से संपर्क कर सकते है ||