सेना भर्ती रैली

सेना भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराये

सेना भर्ती रैली 20 मार्च से 30 मार्च तक देवास में

apnaonlinebhanpura.co.in: सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा इन्दौर एवं उज्जैन संभाग के समस्त 15 जिलो के लिये 20 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 तक देवास के कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम में जिला प्रशासन देवास के सहयोग से आर्मी भर्ती रैली 2021 का आयोजन किया जा रहा है।

सेना भर्ती रैली में सैनिक लिपिक, सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक क्लर्क / स्टोरकीपर, सैनिक टेकीकल, सैनिक नर्सिग सहायक, सैनिक वैमानीकी सेनिक ट्रेडसमेन ( 8वी / 10वी ) पदो पर भर्ती की जाना है। जिसके लिये आयु सीमा 17 वर्ष छ: माह से 21 व 23 वर्ष निर्धारित है।

विभिन्न पदो के लिये शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित है। सेना भर्ती रैली में भाग लेने हेतु इण्डियन आर्मी की वेबसाइड www.joinindianarmy.nic.in पर 24 जनवरी 2021 से 05 मार्च 2021 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। 06 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 तक इण्डियन आर्मी की वैबसाइड में एडमिट कार्ड ऑनलाईन प्राप्त किये जा सकते है । सेना भर्ती रेली की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी इण्डियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top