भोज युनिवर्सिटी प्री बी.एड. एवं डी. एड. परीक्षा आवेदन

Application Form For B.Ed. (ODL) Programme Entrance Test Session 2022-23

#मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्री बी.एड. एवं प्री. डी. एड. प्रवेश परीक्षा आवेदन दिनांक 17.10.2022 से प्रारंभ कर दिए गए है जो 11.11.2022 तक भरे जायेंगे. फॉर्म भरने के लिए आपको MPBOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2022-23 के आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न योग्यताये होना आवश्यक है :बी.एड. कार्यक्रम हेतु पात्रता –


एन.सी.टी.ई. के मानक के अनुसार निम्नलिखित अभ्यर्थी बी.एड. (ओ.डी.एल.) में प्रवेश पाने के पात्र होंगे –
1. स्नातक/स्नातकोत्तर (Graduation or Post Graduation) उपाधि या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (UGC Approved University) से 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की हो| इंजीनियरिंग या समतुल्य अर्हता वाले पाठ्यक्रम के लिए 55 प्रतिशत अंको की अनिवार्यता है। अनुसूचित जनजाति (ST) /अनुसूचित जाति (SC) की स्थिति में 05 प्रतिशत अंको में छूट की पात्रता होगी।
2. साथ ही प्रांरभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवारत अध्यापक (यथा डी.एल.एड./बी.एल.एड./डी.एड./बी.टी.आई/बी.टी.सी/डी.पी.ई पाठयक्रम नियमित रीति से पूर्ण किया हो।) अथवा अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम का कोई पाठयक्रम परिषद् (एन.सी.टी.ई.) द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित रीति (Regular Course) (फेस-टू-फेस) से अध्यापक शिक्षा पूर्ण किया हो।
3. दूरस्थ पद्धति से पूर्ण किए गए कार्यक्रम प्रवेश पात्रता के अंतर्गत किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होंगे |
4. अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदको के लिए अंको में छूट तथा स्थान-आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगा।
5. पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कामजोर / उपवर्ग के लिए स्थान-आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगा।

परीक्षार्थी स्वयं अपनी पात्रता पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर लें कि वे प्री-बी.एड. कार्यक्रम हेतु पात्र है। प्री-बी.एड. परीक्षा आवेदन के साथ किसी भी प्रकार की प्रमाण-पत्र, छाया-प्रति एवं मूल प्रमाण-पत्र संलग्न नहीं करना है। सभी प्रमाण-पत्र प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध कराने होगें। यदि प्रमाण-पत्र गलत पाया जाता है तो उसे प्रवेश से वंचित किया जायेगा।

इसी प्रकार डी.एल. एड. कार्यक्रम हेतु पात्रता – Application Form For D.El.Ed. (ODL)  Programme Entrance Test Session 2022


एन.सी.टी.ई. अर्हता के मानक के अनुसार निम्नलिखित अर्हता
1. हायर सेकंड्री (कक्षा १२) या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंको के साथ वर्ष 2020 या उससे पूर्व उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति की स्थिति में 5 प्रतिशत अंको में छूट की पात्रता होगी।
2. साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/माध्यमिक विद्यालय में न्यूनतम 2 वर्ष का अध्यापन अनुभव प्राप्त हो (जून 2022 तक 2 वर्ष का अध्यापन अनुभव पूर्ण होना अनिवार्य होगा)। 2 वर्ष से कम का अनुभव होने पर प्रवेश से वंचित किया जायेगा तथा कोई शुल्क वापस नही किया जायेगा।
3. एवं साथ ही वर्तमान में अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/माध्यमिक विद्यालय में पूर्णकालिक/नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत हो
4.अतिथि शिक्षक का अनुभव प्रमाण पत्र प्रवेश पात्रता के अंतर्गत मान्य नहीं होगा |
5. अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदको के लिए अंको में छूट तथा स्थान-आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगा।
6. पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कामजोर / उपवर्ग के लिए स्थान-आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार लागू होगा।

परीक्षार्थी स्वयं अपनी पात्रता पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर लें कि वे प्री-डी.एल.एड. कार्यक्रम हेतु पात्र है। प्री-डी.एल.एड. परीक्षा आवेदन के साथ किसी भी प्रकार की प्रमाण-पत्र, छाया-प्रति एवं मूल प्रमाण-पत्र संलग्न नहीं करना है। सभी प्रमाण-पत्र प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध कराने होगें। यदि प्रमाण-पत्र गलत पाया जाता है तो उसे प्रवेश से वंचित किया जायेगा।

भोज विश्विद्यालय से संपर्क करने के लिए दूरभाष 0755-2490072 ,2492105 ,2494094 पर संपर्क करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top