कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?
Who is Dropadi Murmu
Agle rashtrapati candidate kaun hai?
bjp candidate for president 2022
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था. वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं. मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी.
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं.
उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं.
1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं.
मुर्मू राजनीति में आने से पहले श्री अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी थीं.
द्रौपदी मुर्मू ने 2002 से 2009 तक और फिर 2013 में मयूरभंज के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया.
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार की बीजेपी विधायक रह चुकी हैं और वह नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थीं. उस समय बीजू जनता दल और बीजेपी के गठबंधन की सरकार ओडिशा में चल रही थी.
ओडिशा विधान सभा ने द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया.
द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई का नेतृत्व किया था और ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.
वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने मुर्मू को शपथ दिलाई थी.
द्रौपदी मुर्मू ने जीवन में आई हर बाधा का मुकाबला किया. पति और दो बेटों को खोने के बाद भी उनका संकल्प और मजबूत हुआ है.
द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए काम करने का 20 वर्षों का अनुभव है और वे भाजपा के लिए बड़ा आदिवासी चेहरा हैं.
…………………?……..?……..?……………………….
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनावो में आम आदमी पार्टी की जीत का सेहरा सजाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान को जाता है। दरअसल आम आदमी पार्टी द्वारा जनवरी 2022 में एक नंबर जारी किया गया था, इस नंबर पर 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी पसंद के रूप में भगवंत मान का नाम बताया था। लोगो की इस पसंद के आधार पर ही 18 जनवरी 2022 मंगलवार को आप (आम आदमी पार्टी) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया था। भगवंत मान के चेहरे के साथ आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपना दम दिखाया है ।
आइए जानते हैं कौन है भगवंत मान जिस पर पंजाब की जनता ने भरोसा जताया है।
भगवंत मान (Bhagwant Mann) राजनीती में आने से पहले एक प्रसिद्ध अभिनेता, गायक और हास्य कलाकार रहे है। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। इस हिसाब से देखा जाये तो भगवंत मान की जड़ पंजाब से ही जुड़ी हुई है। भगवंत मान ने पंजाब के संगरूर में स्थित एसयूएस कॉलेज (शहीद उधम सिंह महाविद्यालय) से बीकॉम किया है। कॉमर्स से ग्रेजुएट भगवंत मान नौकरी या बिजनेस से दूर रहे और लीक से अलग हटकर कुछ करना चाहते थे।
परिवार – भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है. भगवंत मान की माता का नाम श्रीमती हरपाल सिंह (Mother) और पिता का नाम श्री मोहिंदर सिंह (Father) है. भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी हालांकि 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा एवं एक बेटी. भगवंत मान का बेटा अमेरिका में एक बॉलीबॉल खिलाड़ी है और अब वही का नागरिक बन गया है.
भगवंत मान का राजनीतिक सफर -मान शुरू से ही आम आदमी पार्टी का हिस्सा नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी “पंजाब पीपल्स पार्टी” से की थी। वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। इसके बाद मनप्रीत बादल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया एवं भगवंत मान “आम आदमी पार्टी” में आ गए। यहां आने के बाद माने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2014 में भगवंत मान “आम आदमी पार्टी” से जुड़े और संगरूर लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और 02 लाख से ज्यादा वोटों से जीते।
2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और “शिरोमणि अकाली दल” नेता सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। हालांकि उन्हें सुखबीर सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2019 में संगरूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते.
2022 का विधानसभा चुनाव भगवंत मान ने धूरी विधानसभा से जीती, भगवंत मान को 82592 और कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 24386 वोट मिले .
भगवंत मान ने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में उधम सिंह कॉलेज, सुनाम (संगरूर) के लिए एक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। मान ने राजनीति, व्यापार और खेल जैसे विषिश्ट मुद्दों के बारें में कॉमेडी रूटीन विकसित किया। जगतार जग्गी के साथ उनका पहला कॉमेडी एल्बम था। इसके बाद इन्होनें अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए “जुगनू कहना है“ नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया। इसके अलावा मान ने राणा रणबीर के साथ एक कॉमेडी पार्टनरशिप की जिसमें इन्होनें एक कार्यक्रम बनाया जिसका नाम था “जुगनू मस्त मस्त“।
- 1990 के दशक में भगवंत मान और जगतार जग्गी ने एक लोकप्रिय कॉमेडी जोड़ी के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।
- भगवंत मान ने फिल्म कचेहरी से डेब्यू किया था। उन्होंने 2018 तक 12 से ज्यादा फिल्में कीं।
- इन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता अपने गाने कुल्फी गरमा गर्म से पाई थी।
- भगवंत मान ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी भाग लिया है।
- भगवंत और जगतर जग्गी ने 1990 के दशक के दौरान एक लोकप्रिय जोड़ी थे।
इसके बाद 2006 में मान और जग्गी फिर मिले और अपने शो के लिए जिसका नाम था “नो लाईफ विद वाईफ“ के साथ कनाडा और इंग्लैड का दौरा किया।इसके बाद साल 2008 में भगवंत मान ने स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में भी भाग लिया । इन्होनें एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया जिसका नाम “मैं माँ पंजाब दी“ था जिसका निर्देषन बलवंत दुल्लत ने किया था।
चैरिटेबल कार्य – भगवंत मान पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक विकृतियों वाले बच्चों के लिए एक गैर सरकारी संगठन चलाते है जिसका नाम है “लोक लहर फाउंडेशन“ है जिसके कारण मान साहब हमेशा पंजाब में चर्चा के विषय बने रहते है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शुद्ध संपत्ति लगभग Net Worth 02.68 करोड़ है। और इनकी कुल संपत्ति लगभग 04.31 करोड़ है। और उत्तरदायित्व की संपत्ति 1.63 करोड़ के लगभग आंकी जाती है।