Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता /राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2021-22 की घोषणा की अनुपालना में ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओ की खोज कर आगे लाने के लिए की जाती है . ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का आयोजन किया जाता है.

राजीव गाँधी शहरी ओलिंपिक खेल (खिलाड़ी का पंजीकरण) : राजस्थान मे  खेलों के प्रोत्साहन के लिए राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का शुभारंभ किया है। जिसमें कुल 7 खेलों का आयोजन किया जायेगा और प्रदेश के सभी नगर निकाओं में इन खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 

राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल लिस्ट में शामिल खेलों के नाम निम्नलिखित है।

  1. फुटबॉल
  2. वॉली बॉल
  3. कबड्डी
  4. बास्केट बॉल
  5. टेनिस बॉल क्रिकेट
  6. खो-खो (केवल बालिका वर्ग)
  7. एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)

ओलंपिक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया : राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन 23 जून 2023 से किया जायेगा। 

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस लिंक पर जाकर किया जा सकता है

https://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeUrban.html

……………………………………………………………………………………………………………………………………….

राज्य एवं राष्ट्रीय खेलों की तरह इन राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का भी शुभंकर (Logo) निर्धारित किया गया है। यह शुभंकर ‘शेरू’ है। लोगो के साथ इसका अनावरण 22 अगस्त 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan’s CM Ashok Gehlot) ने जयपुर (Jaipur) स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में किया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कुल छह खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएगी । जिन खेलों को इस आयोजन में शामिल किया जायेगा इनमें कबड्डी, शूटिंग बाल, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो एवं हॉकी शामिल हैं। शूटिंग बॉल एवं खो खो को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं बालक/बालिका वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी। शूटिंग बाल जहां केवल बालकों के लिए है, वहीं खो खो का आयोजन केवल बालिकाओं के लिए किया जाएगा।

Rajasthan Gramin Olympic Khel 2023 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के तहत पात्रता

  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के आवेदक खिलाड़ी को राजस्थान का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में केवल राजस्थान राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले खिलाड़ी ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर 100 साल तक के बूढ़े नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू : राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक- https://rajolympic.rajasthan.gov.in/

https://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeGramin.html

इस बार एक साथ टीम का चयन करके सामूहिक रजिस्ट्रेशन कर सकते है

  • सबसे पहले आपको Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel
  • होम पेज पर आपको राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल Player Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर खिलाड़ी पंजीकरण का प्रकार व्यक्तिगत/सामूहिक पूछा जाएगा।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल
  • अब आपको दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जन आधार सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको फोन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जैसे खिलाड़ी का नाम, खेल का नाम, जिला का नाम, ग्राम पंचायत, आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पता आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ग्रामीण ओलंपिक खेल रजिस्ट्रेशन 2023 #ग्रामीण ओलंपिक खेल रजिस्ट्रेशन #Rajasthan Gramin Olympic Khel 2023 #Rajasthan Gramin Olympic Khel Registration

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top